24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

गोरखपुर: रात आठ बजे के बाद एटीमएम से बिना ओटीपी नहीं निकलेगी रकम, जानिए क्या है पूरा मामला 

गोरखपुर, 01 दिसम्बर (बु.)। ATM के माध्यम से ग्राहको के साथ धोखाधड़ी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आए-दिन लोगों के खाते से पैसे गायब हो जाते है। ऐसी को ध्यान में रखते हुए  पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख  ने ग्राहकों को अच्छी सुविधा देने और एटीएम से रुपये निकालने में धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए अनोखा कदम उठाया है।

एक दिसंबर से रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक एटीएम से एक बार में 10 हजार रुपये से ज्यादा नकद की निकासी ओटीपी पर आधारित होगी। इसलिए यदि किसी ग्राहक को रात में एटीएम से पैसे निकालने हैं तो उसे साथ में अपना मोबाइल फोन लेकर जाना होगा। जितनी बार रकम निकाली जाएगी उतनी बार ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी बैंक में पंजीकृत नंबर पर ही भेजा जाएगा। नई प्रणाली से राशि निकालने की मौजूदा प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles