24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

गोरखपुर: आसमान छू रहे आलू और प्याज के दामों में गिरावट, लोगों ने ली राहत की सांस 

गोरखपुर, 02 दिसम्बर (बु.)। कई महीनों से आलू और प्याज के दाम आसमान छू रहे थे, बढ़ते दाम के कारन लोगों की थाली का स्वाद भी ख़राब हो गया था और महिलाओं की रसोई की महक भी कम होने लगी थी। सब्जियों के दाम ज्यादा होने के कारण लोग काफी परेशान थे। वहीं अब आलू और प्याज के दाम में गिरावट आने से लोगों ने रहत की साँस ली।  दरअसल अब री सब्जियों के बाद अब आलू व प्याज की कीमतें भी काबू में आने लगी है। आलू और प्याज की के दाम 50 रुपये किलो से नीचे पहुंच गया है। करीब दो माह से दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी झेल रहे लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। थोक कारोबारियों के मुताबिक दोनों की नई फसल आने की वजह से कीमतों में कमी आई है। आने वाले दिनों में दाम और भी कम होंगे।आलू और प्याज के अलावा महेवा मंडी में सब्जियों की भरपूर आवक हो रही है। इस कारण थोक मंडी में नए आलू की कीमत 42 रुपये से घटकर 36 तथा प्याज 50 रुपये किलो से घटकर 40 रुपये किलो के आसपास आ गई है। मंगलवार को फुटकर बाजार में आलू 40 से 45 और प्याज 45 से 48 रुपये किलो के बीच बिका जो बीते एक माह में सबसे न्यूनतम कीमत थी।

वहीं थाेक कारोबारी शमशाद अहमद पप्पू का कहना है कि आलू व प्याज की आवक ज्यादा होेने के कारण दोनों के दाम में गिरावट आई है। आलू की भरपूर पैदावार हुई है इसलिए फिलहाल दाम बढ़ने के कोई आसार नहीं है। दूसरी तरफ हरी मटर को छोड़ सारी सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। आवक और मांग में बड़ा अंतर होने के चलते अमृतसर से आने वाला मटर 100 से लेकर 120 रुपये किलो तक बिक रहा है। लग्न का असर भी मटर की कीमतों पर पड़ा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles