24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

गोरखपुर: आखिर कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू ने यूपी सरकार पर क्यों साधा निशाना, पढ़िए पूरी खबर 

गोरख02 दिसम्बर (बु.)। पुर, कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की जानकारी होने पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने पीड़ित स्वजन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी, आर्थिक सहयोग किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ है। इस घटना को सदन में उठाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस जघन्य हत्या कांड का फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कर शीघ्र न्याय दिलाने व पीड़ित स्वजन को तत्काल 10 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग करने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद है, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार का बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। प्रतिदिन सूबे में दुष्कर्म व हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। मनोज सिंह, अरमान अली, अरविंद कुमार, मोहन आदि मौजूद रहे।घटना से आक्रोशित जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम व नायब तहसीलदार ने धरना करने वाले लोगों से बातचीत की तथा शासन से मिलने वाली सहायता का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर बैठे लोगों की मांग है कि पीड़िता के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और हत्यारे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल कुशवाहा, कांग्रेसी नेता डॉ. विनोद यादव, धर्मेंद्र सिंह, हैप्पी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles