26.6 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

प्रकृति का मनमोहक नज़ारा, अब मुजफ्फरनगर से दिखाई दिए बर्फीले पहाड़

मुजफ्फरनगर, 10 मई (बु.)। कोरोना महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। महानगरों में कारखाने बंद होने और सड़कों पर से वाहन गायब होने से प्रदूषण के स्तर में भारी कमी आई है जिसके फलस्वरूप आज मैदानी इलाकों के लोगों को वो नज़ारा देखने को मिल रहा है जो शायद पहले ही कभी देखा गया हो। कई जगहों से हिमालय और उत्तराखंड के पहाड़ों के दिलकश नज़ारों की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

ऐसा ही एक नजारा आज मुजफ्फरनगर में देखने को मिला। शुक्रताल और सुंरेंद्रनगर से शिवालिक की बर्फीली पहाड़ियां साफ तौर देखी गई। गौरतलब है कि जनपद में आज पूरे दिन बादल छाए रहे। सुबह के समय तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। लेकिन बारिश बंद होने के बाद मौसम साफ होने से शिवालिक के पहाड़ों का नज़ारा देखने को मिला। हालांकि ये खूबसूरत तस्वीर कुछ ही देर बाद ओझल हो गई। लेकिन जनपद के लोगों में उत्तराखंड के पहाड़ों का ये निर्मम दृश्य चर्चा का विषय बन गया। कुछ दिनों पहले सहारनपुर और जालंधर से भी हिमालय की बर्फीली चोटियां देखी गई थी।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles