26.6 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

कुत्तो से जान बचाकर शहर में घुसा हिरण, लोगों ने बचाई जान

कुत्तो से जान बचाकर शहर में घुसा हिरण, लोगों ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर, 12 मई (बु.)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में अचानक आज एक हिरण। कुत्तों से अपनी जान बचाकर मोहल्ले में घुस आया।आपको बता दे की हिरण खून से लथपथ था और चारों और इधर-उधर भाग रहा था, क्योंकि हिरण के पीछे कुत्ते लगे हुए थे, जो हिरण का शिकार करना चाहते थे, लेकिन किसी तरह हिरण जख्मी हालत में अपनी जान बचाकर कुत्तों के झुंड से निकलकर मोहल्ला किदवई नगर में घुस आया और अपनी जान बचाई। जैसे ही यह नजारा मोहल्ले वासियों ने देखा तो उन्होंने तुरंत कुत्तों के झुंड से हिरण को छुड़वाया और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर हिरण के जख्मों पर दवाई लगाई गई और फिर उसे अपने साथ ले गई। वही मोहल्ले वासियों का कहना है कि पास में ही जंगल होने की वजह से यहां पर अचानक जानवर आ जाते हैं और इधर उधर घूमने लगते हैं जिस कारण मोहल्लों में रहने वाले कुत्ते उन्हें या तो घायल कर देते हैं या फिर उन्हें जान से मारकर अपना भोजन बना लेते है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles