18 C
Muzaffarnagar
Tuesday, November 3, 2026

रेलवे पार्सल स्टाफ कर रहा है अपना कार्य

अंबाला, 10 अप्रैल (वार्ता)। कोरोना महामारी के बीच यात्री ट्रेनें भले बंद हों लेकिन आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिए अंबाला डिवीजन में प्रस्तावित गाड़ियां के संचालन के लिए रेलवे का पार्सल स्टाफ अपना कार्य कर रहा है।

अंबाला मंडल रेलवे प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने आज यहां बताया कि बदली परिस्थितियों में रेलवे सुनिश्चित कर रही है कि उसके ऑपरेटिंग स्टाफ को कार्य के दौरान स्वच्छ व सुरक्षित माहौल मिले। इसलिए लॉकडाऊन अवधि के दौरान चंडीगढ़ व कालका के पार्सल कार्यालयों में कार्य शुरू करने से पहले साफ व सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को मास्क, ग्लोब व सैनिटाइजर उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन के लिए फील्ड स्टाफ को आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles