35.5 C
Muzaffarnagar
Saturday, May 4, 2024

मथुरा में ट्रैक्टर-ट्राली मकान से टकराई, दो बच्चों की मौत

 

मथुरा, 09 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बल्देव क्षेत्र में गुरूवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली एक मकान से टकरा गई, जिससे सो रहे दो बच्चों की मलबे में दबने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरूवार सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्राली गांव में संकरे रास्ते से निकला जा रहा था। उसी दौरान ट्राली पुरूषोत्तम के मकान से टकरा गई, जिससे उसका एक हिस्सा वहां सो रहे तीन बच्चों पर गिर गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में  बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक 12 वर्षीय अर्जुन और 10 वर्षीय कर्ण की मृत्यु हो चुकी थी। दो साल की बच्ची नन्ही बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles