20.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, November 5, 2026

पिता ने की विवाहिता पुत्री की गोली मारकर हत्या

 

फर्रूखाबाद, 14 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद के शमसाबाद क्षेत्र में प्रेमी के साथ बार-बार भागने से तंग एक व्यक्ति ने अपनी विवाहिता पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरा निवासी सुग्रीव की 18 वर्षीय पुत्री रीमा शादी से पहले एक युवक के साथ भाग गई थी। इस सिलसिले में सुग्रीव ने अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो  कुछ दिन बाद जमानत पर छूट कर आ गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles