35.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, May 19, 2024

दूरदर्शन का फैंस को नया तोहफा, कॉमिक शो देख भाई देख की वापसी

नई दिल्ली, 2 अप्रैल। कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन अपने पुराने शोज फिर से टेलिकास्ट कर रहा है। रामायण और महाभारत के बाद अब दूरदर्शन ने फैंस को नया तोहफा दिया है। 90’s के आईकॉनिक कॉमिक शो देख भाई देख के रिपीट टेलिकास्ट की घोषणा की गई है। दूरदर्शन ने 1 अप्रैल को ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है लेकिन कुछ यूजर्स को ऐसा भी लगा कि कहीं उन्हें अप्रैल फूल तो नहीं बनाया जा रहा है।

 

आइकॉनिक कॉमिक शो देख भाई देख का प्रसारण शाम 6 बजे दूरदर्शन पर होगा। इस शो के रिपीट टेलिकास्ट की सूचना मिलते ही कई लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की है। इस कॉमिक शो में दिवान फैमिली की तीन पीढ़ियों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई थी। शो में शेखर सुमन, फरीदा जलाल, भावना बावसवर, नवीन निसकोल, देवेन भोजानी, सुषमा सेठ, विशाल सिंह और नताशा सिंह अहम भूमिका में थे। ये शो ऑडियन्स के बीच बेहद हिट हुआ था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles