20.1 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

कोरोना के चलते सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर की मौत

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (बु.)। अर्धसैनिक बलों में कोरोना वायरस के चलते मौत के पहले मामले की पुष्टि हुई है। कोरोना की चपेट में आकर सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान में 5 दिन पहले ही कोरोना के लक्षण मिले थे।

मयूर विहार स्थित सीआरपीएफ की 31 बटालियन में तैनात सब- इंस्पेक्टर का कोरोना संक्रमण के चलते सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें पांच दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था। वह शुगर और हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles