32.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, September 13, 2026

बुढ़ाना में बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट

मुज़फ्फरनगर/बुढाना, 27 मार्च (बु.) मुजफ्फरनगर के क्षेत्र बुढाना में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला जहां एक 25 वर्षीय युवक की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना उस समय की है जब युवक अपने खेत मे चारा लेने के लिए गया हुआ था। लोगो की माने तो जंगल मे घात लगाए जंगल मे बैठे  बदमाशों ने उसी दौरान युवक को गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई युवक की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या के बाद परिजनों में मचा कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस तथ्यों की तलाश कर मामले की जांच में जुट गई है। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के राजपुर छाजपुर जंगलो का मामला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles