20.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

नायडू ने दी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 28 फरवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विज्ञान का इस्तेमाल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए होना चाहिए। श्री नायडू ने रविवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि विज्ञान मानव प्रगति की जीवन रेखा है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इस अवसर पर सभी को विज्ञान का इस्तेमाल शांति, विकास और जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर देश के वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं, शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं। वर्ष 1928 में आज ही के दिन देश के प्रख्यात वैज्ञानिक सर सी. वी. रामन ने रामन प्रभाव की खोज की थी।”

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles