32.5 C
Muzaffarnagar
Tuesday, April 22, 2025

पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में नहीं होगी बारिश

नई दिल्ली, 2 अप्रैल। अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है लेकिन गर्मी का एहसास तक नहीं हो रहा। मार्च के महीने में दो तीन बार हुई ओलावृष्टि के कारण अभी भी सुबह-शाम की हल्की ठंड ही महसूस हो रही है लेकिन अब धीरे-धीरे बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस छूने को है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले समय में गर्मी में और इजाफा होगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। अप्रैल महीने के अंत तक लू चलने की बात भी कही जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक अब गर्मी और पारा चढ़ने का दौर जारी रहेगा। जल्द ही दिल्ली का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर जाएगा। दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल तो छाए रहेंगे, हवा भी चलने के आसार हैं। लेकिन बारिश होने और गर्मी या तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles