21.1 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

तीन दिनों बाद पेट्रोल डीजल में उबाल, दिल्ली में पेट्रोल 91 रुपए के पार

 नयी दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर तीन दिनों के टिकाव के बाद आज फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे बढ़कर 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 15 पैसे चढ़कर 81.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल में कल नरमी रही। अगले सप्ताह ओपेक प्लस देशों की बैठक होने वाली है जिसमे तेल उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। अभी लंदन ब्रेंट क्रूड 66 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 24 पैसे और डीजल में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुका है। नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में अब तक कुल मिलाकर 26 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह07.26 रुपये महंगा हो गया है।पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। नए साल में 26 दिनों के दौरान ही डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles