21.1 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

बुलंदशहर में भ्रष्टाचार के आरोप में कोतवाल निलंबित

बुलंदशहर 27 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के कोतवाली जहांगीराबाद प्रभारी रमाकांत यादव को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि रमाकांत यादव ने खाकी की आड़ में कोतवाली को ही वसूली का अड्डा बना लिया था ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि कोतवाल पर आरोप था कि उसके द्वारा भेजे गए एक बुजुर्ग पीड़ित व्यक्ति से गाड़ी में तेल डलवाने के नाम पर पैसे वसूले थे । इसके अलावा कुछ आरोपियों को सुविधा शुल्क वसूल कर छोड़ दिया था ।उक्त आरोपों के चलते निरीक्षक को निलंबित राजीव कुमार सक्सेना को जहांगीराबाद का कोतवाल नियुक्त किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles