22.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

भदोहीः जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल

भदोही 26 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही के शहर कोतवाली इलाके के पिपरी उमरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें 10 लोग घायल हो गए हैं ।सभी घायलों को भदोही शहर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस बताया की यहां शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे पिपरी के उमरी गांव में उम्र बहादुर सिंह द्वारा एक जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था जिसका विरोध सेवालाल हरिजन द्वारा किया गया। शिकायत से नाराज ठाकुर परिवारों ने सेवालाल की बस्ती के लोगों पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई । मौके पर कोतवाली पुलिस सहित पीआरबी डायल 112 के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। इस मारपीट में दलित परिवार के प्रमोद,सेवालाल, विनोद, मनोज ,प्यारी देवी, कंचन, पूजा, नीतू, महेंद्र और विनोद कंचन को चोट आई हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है । दलित परिवारों ने इस संबंध में भदोही कोतवाली में तहरीर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles