22.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

वाराणसीः पुलिस ने BHU के पांच छात्रों को हिरासत में लेकर कराया धरना खत्म

वाराणसी, 26 फरवरी (बु.)। विश्वविद्यालय पूरी तरह से खुलवाने को लेकर बीएचयू मुख्य द्वार पर धरनारत पांच छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद बीएचयू मुख्य द्वार को धरना से मुक्त कराकर पांचवें दिन पूरी तरह खोल गेट खोल दिया गया। मगर बाद में हास्टल से आये अन्‍य छात्रों ने मुख्य द्वार के पीछे धरना शुरू कर दिया है। वहींं जानकारी होने के बाद अन्‍य छात्र भी आ गए और लंका थाने को घेरकर हिरासत में लिए गए छात्रों की रिहाई की मांग करने लगे। काफी देर तक लंका थाने पर जिच कायम रहने के बाद हिरासत में लिए गए छात्रों को हिदायत के साथ रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद छात्र जश्न मनाते हुए वापस लौट गए।गुरुवार को एडीएम सिटी गुलाबचंद द्वारा चेतावनी देने के बाद से ही उनको हिरासत में लिए जाने का अंदेशा लग रहा था, जो शुक्रवार की तड़के हुआ भी। करीब साढ़े छह बजे के बाद धरना दे रहे छात्रों को जोर-जबरदस्ती कर घसीटते हुए पुलिस ने अपने वाहन में बिठाया। इसमें करीब पांच छात्र शामिल हैं, जिसमें – अनुपम कुमार, आमरण अनशन पर बैठे आशुतोष कुमार, सुमित, पवन अविनाश आदि के नाम सामने आए। सभी को पुलिस वैन से थाने ले जाया गया और छात्रों की मांग पर उनको सुबह दस बजे तक छोड़ भी दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles