22.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

दिल्लीः भारत बंद का एनसीआर के बाजारों में नहीं दिखा कोई असर

दिल्ली, 26 फरवरी (बु.)। वस्तु एवं सेवाकर में मौजूदा प्रावधानों के विरोध में व्यापारिक संगठनों का दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में भारत बंद शुरू जारी है। वहीं, इस भारत बंद का दिल्ली-एनसीआर में भी आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि दिल्ली के अधिकतर कारोबारी संगठनों ने इस बंद से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। इसकी जगह दिल्ली के बाजार सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर में कहीं से भी जबरन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने की सूचना नहीं मिली है।भारत बाजार बंद का दिल्ली में असर नहीं दिख रहा है। अधिकतर बाजार खुले हुए हैं। बाजारोंं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हो रहा है। आपको बता दें कि कारोबारी संगठन कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा वस्तु एवं सेवा कर के मौजूदा प्रावधानों से कारोबारियों काे दिक्कत होने का हवाला देते हुए आज भारत बंद का आह्वान किया हुआ है। दिल्ली के बाजारों के काराेबारी संगठन इन जीएसटी के क्रियांवयन में आ रही दिक्कतों तथा मौजूदा प्रावधानों से मुश्किलें बढ़ने की तो बात कह रहे हैं। लेकिन वह बाजार बंद के समर्थन में नहीं है। इसे लेकर कई दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी के कारोबारी संगठनों में बैठकों का दौर चला। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) के साथ ही चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) द्वारा बुधवार और बृहस्पतिवार को बड़ी बैठकों का आयोजन किया गया था, जिसमें बंद में भाग न लेने का निर्णय किया गया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles