22.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

दिल्लीः डीटीसी और क्लस्टर बसों में अब सुरक्षित होंगा लड़कियों का सफर

दिल्ली, 25 फरवरी (बु. बसों में सुरक्षित सफर के उद्देश्य से कश्मीरी गेट में कमांड और कंट्रोल सेंटर तैयार हो गया है। इसके माध्यम से डीटीसी और क्लस्टर बसों में आइपी आधारित सीसीटीवी निगरानी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह व्यवस्था खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू की जा रही है। इस सेंटर का जल्द ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुभारंभ करेंगे। इस कमांड और कंट्रोल सेंटर के अलावा एक डिजास्टर रिकवरी सेंटर, एक डेटा सेंटर और सभी डिपो में अलग-अलग व्यूइंग सेंटर भी तैयार किए गए हैं। इससे सभी डिपो प्रबंधक बसों की लाइव फुटेज देख पाएंगे। बसों में सभी गतिविधियों की वास्तविक समय में निगरानी के लिए कमांड सेंटर 24 घंटे कार्य करेगा। डिपो प्रबंधक, चालक, परिचालक और मार्शल बसों में लगाए गए सिस्टम के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को इस सेंटर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कमांड और कंट्रोल सेंटर के कामकाज से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा कर बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को डाटा निगरानी और संचालन के बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), दूरसंचार कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआइएल), दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-माडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआइएमटीएस) और अ‌र्न्सट एंड यंग (ईएंडवाइ) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles