24.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

बलियाः करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

बलिया 25 फरवरी ( वार्ता ) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में विद्युत करेंट की चपेट में आकर एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार छितौनी कस्बे के निवासी सोनू की प्यारेलाल चौराहा पर बैट्री चार्ज करने की दुकान है । बुधवार की शाम एक बैट्री में चार्जिंग प्लग लगाते समय वह विद्युत करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles