24.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

भदोहीः सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

भदोही 25 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के दुर्गागंज थाना अन्तर्गत रामनगर गांव में आज एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद सनकी पति शव को घसीटते हुए घर से दूर ले गया और एक ट्यूबवेल के समीप फेंक कर फरार हो गया। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने आज यहां कहा कि राम नगर गांव निवासी बनवारी ने पत्नी मुलेमा से झगड़े व कहासुनी के बीच उसकी पिटाई कर दी। इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। बनवारी नशे का आदी है । अक्सर वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट व झगड़ा किया करता था। आज सुबह भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। उसने पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बेरहमी पति शव घर से घसीटते हुए लगभग सौ मीटर दूर एक ट्यूबवेल पर फेंककर फरार हो गया।
पुलिस बनवारी की तलाश कर रही है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles