24.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

बुलंदशहरः मासूम की गर्दन काट, मां ने लगाई मौत की छलांग

बुलंदशहर, 25 फरवरी (बु.)। बुलंदशहर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने अपने मासूम बेटे की बेरहमी से गर्दन काट खुद को भी मौत के गले लगा लिया। दरअसल पूरा मामला थाना रामघाट क्षेत्र का है जहां एक महिला ने अपने डेढ वर्षीय मासूम का गला दरांती से रेतकर मार डाला और फिर अपने गले पर भी कई वार उसी दरांती से किए। इतने से जब उसकी जान नहीं निकली तो महिला ने छत से भी छलांग लगा दी। महिला और बच्‍चे की चीख चिल्‍लाहट सुनकर लोग जमा हो गए। लोगों ने जब यह घटना देखी तो वे दंग रह गए। महिला की छलांग लगाते ही मौत हो गई थी। पुलिस भी मौक पर पहुंचकर जांच कर रही है। आपको बता दे की गांव विजयनंगलिया में 22 वर्षीय जितेंद्री पत्नी रंजीत कुमार गुरुवार की रात परिजनों के साथ घर में सोई थी। रात करीब एक बजे जितेंद्री ने घर में रखी फसल काटने वाली दरांती साथ ली और डेढ वर्षीय बेटे रजत को लेकर छत पर चली गई। जहां जितेंद्री ने दरांती से मासूम की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। बेटे की हत्या के बाद जितेंद्री ने अपनी गर्दन पर भी दरांती से वार किए और छत से कूद गई।  परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने जितेंद्री और मासूम की तलाश की। मासूम का शव छत पर मिला और जितेंद्री खून से लथपथ सड़क पर बेहोश मिली। जितेंद्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला का पति जयपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। मृतक महिला के देवर जितेंद्र कुमार पुत्र मानकचंद ने पुलिस को भाभी द्वारा मासूम की हत्या और खुद आत्महत्या करने की बात बताते हुए तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि जितेंद्री अर्धविप्क्षित थी और उसका उपचार जारी थी। चर्चा है कि मासूम की हत्या करने से पूर्व उसे दूध में जहरीला पदार्थ भी पिलाया गया था। जहरीले पदार्थ का पैकेट में जितेंद्री की चारपाई के बराबर से पुलिस को बरामद हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles