अलीगढ़, 24 फरवरी (बु.)। अकराबाद कस्बा के विजयगढ़ रोड पर स्तिथ एक ईंट भट्टे पर मजदूरों द्वारा मजदूरी मांगने पर भट्टा ठेकेदार ने मजदूरों के साथ मारपीट कर दी, इतना ही नहीं ठेकेदार ने दबंगई दिखाते हुए महिला पुरुष मजदूरों को धमकी दी। कि अगर उन्होंने पैसे मांगे तो भट्टे में झुकबा दूंगा। जिसकी शिकायत पीड़ित मजदूरों ने पुलिस से की है।कस्बा के विजयगढ़ रोड पर स्थित एक ईंट भट्टे पर रंधोर पुत्र सूरजपाल, रोहित पुत्र सोहनलाल, शिवकुमारी पत्नी रोहित, मीरा देवी पत्नी पत्नी रोहन लाल, निवासी गांव रतौली थाना नारखी फिरोजाबाद व मंटू पुत्र कमलेश, कन्हैयालाल पुत्र बाबूलाल, निवासी भूरा नगला (हाथरस) ईंंट भट्टे पर करीब 4 माह से मजदूरी करते हैं। मजदूर रंधोर ने बताया है। कि उनका राशन व अन्य जरूरत का सामना खत्म हो गया है। कई दिनों से वह ठेकेदार से पैसे मांग रहे है। भट्ठा मालिक से भी पैसे देने से मना कर दिया है। जिससे उनके परिवार के लोगों के सामने खाने पीने के सामान की समस्या पैदा होगई है। बकौल मजदूर रंधोर के अनुसार सोमवार की शाम जब ठेकेदार से पैसे मांगे तो उसके आदमियों ने हमारे साथ मारपीट करदी, जब उन्होंने काम छोड़कर जाने की कहा तो आरोप है कि ठेकेदार ने कहा अगर झोंपड़ी से बाहर कदम रखा तो भट्ठे में झुकवा दुंगा। इस संम्बंध में थाना प्रभारी रजत कुमार शर्मा ने बताया है कि मजदूरों की शिकायत पर भट्ठा मालिक व ठेकेदार को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।


