27.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

शाहजहांपुरः घर के सामने खेलते हुए 2 बच्चियां लापता , एक का शव बरामद जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल

23 फरवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब घर के बाहर खेल रही दो बच्चियां लापता हो गईं। जिसके बाद लापता बच्चियों की खोजबीन शुरू की गई। काफी देर तक ढुढ़ने के बाद लापता बच्चियों में से एक का शव सरसों के खेत में पड़ा में मिला जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ी मिली। घायल बच्ची को पुलिस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालता कगो गंभीर देखते हुए बरेली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दरअसल पूरी मामाला मामला थाना कांट के खिजरपुर गांव का है।  जहां दो चचेरी बहनें घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई थी। घटना के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तो वहीं डीएम, एसपी और आईजी ने जिला अस्पताल का दौरा किया और बच्ची के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम हत्या आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में एसपी एस आनन्द ने बताया कि बच्ची के होश में आने के बाद कुछ साफ हो पाएगा। लेकिन पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जानकारी हासिल कर रही है। बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles