27.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

मुजफ्फरनगरः पेट्रोल और सिलेंडर पर बढ़ी महगांई तो सरेराह चुल्हे पर रोटियां बनाई

मुजफ्फरनगर, 22 फरवरी (बु.)। लगातार बढ़ रही महंगाई का विरोध जहां सभी जगहों से देखने को मिल रहा है वहीं मुज़फ्फरनगर से इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है जहां महिलाओं के द्वारा नगर के मुख्य चौक पर चूल्हे पर रोटियां बनाई गई है, आपको बता दे की पेट्रोल व सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में आम-जनता के स्वर अब सरकार के विरोध में सड़को पर आने लगे है। इसी के चलते आज क्रांति सेना की महिलाओं ने शिव-चौक पर चुल्हा लगाकर रोटियां बनाई। महिलाओं का कहना था की सरकार भाषणों से किसी की पेट भरने वाला नही है जब तक सरकार महगांई पर कंट्रोल नही करती तब तक आम जनता इसी तहर के प्रदर्शन करती रहेगी।

वहीं दूसरी ओर शहर में क्रांतिकारी सेना के कार्यकर्ताओं ने रहेड़े पर स्कूटी रखकर सरकार के विरोध में जमकर प्रद्शन किया ओर कहा की समय रहते सरकार अपनी आंखे खोल ले वरना आने वाले 2022 के चुनाव में मज़बूर होकर उन्हे कोई ओर सरकार चुननी पड़ेगी। पेट्रोल के बढ़ते दामों की वजह से हम सड़कों पर वाहन चलाने की स्थिति में नही है इसलिए सरकार से गुज़ारिश करते है की यदि पेट्रोल के दाम कम नही किए जा सकते तो हमारा दिया गया रोड टैक्स हमे वापस कर दिया जाए क्योकी जब वाहन सड़को पर चलाएंगे नही तो रोड टैक्स देने का क्या फायदा।

वहीं कुछ लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगना भी शुरू कर दिया। जिन्होने बताया की लगातार बढ़ती महगांई आसमान को छू रही है और कमाई के साधन खत्म होते दिखाई दे रहे है। ऐसे में घर का खर्च चलाने के लिए भीख मांगने के सिवा कोई रास्ता नही बचेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles