27.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

मुरादाबादः ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

मुरादाबाद, 22 फरवरी (बु.)। अगवानपुर में भूमि पर भवन बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, इसमें दो लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुहल्ला ढाब निवासी शकील अहमद व तहसीन अहमद में पिछले काफी दिनों से एक प्लाट को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसमें शकील ने अपना भवन बनाया है। जमीन के व‍िवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया है। इसमें तहसीन व दूसरे पक्ष से गौसे आलम घायल हुआ है। मौके पर तहसीन की हालत गंभीर होने पर वह जमीन पर गिर गया। जिसमें, पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में एक प्लाट को लेकर विवाद चला रहा था। इसी विवाद को लेकर आज दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। घायलों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles