19.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश क‍िया 5.5 लाख करोड़ का बजट

लखनऊ, 22 फरवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार को विधानमंडल के बजट सत्र में भारी भरकम बजट पेश करेगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने विधान भवन में पहुंचे हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में अध्यक्ष ह्दयनारायण दीक्षित की मंजूरी के बाद बजट का भाषण शुरू कर दिया है। विधान परिषद में प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा बजट भाषण पढ़ेंगे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 5 लाख 50 हज़ार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश क‍िया है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के बजट से पहले कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बजट 2021-22 को मंजूरी दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना तथा अन्य मंत्री विधान भवन रवाना हो गए।विधानमंडल के बजट सत्र में आज उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज विधानमंडल के बजट सत्र में अपना बजट 2021-22 पेश करेगी। सदन में बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles