19.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

बहराइचः साढ़े छह करोड़ की चरस के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

बहराइच, 21 फरवरी (बु.)।  युवाओं को नशे की ओर ढकेल रहे अंतरराष्ट्रीय तस्कर गैंग का दरगाह पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने साढ़े छह करोड़ की चरस संग गैंग एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी पुलिस को हाथ लगी है। एसपी ने गिरफ्तारी टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। अपर पुलिस महानिदेश गोरखपुर जोन को पत्र भेजकर टीम को सम्मानित करने की सिफारिश भी की गई है। नेपाल से सूखी चरस लेकर भारतीय सीमा में अंतरराष्ट्रीय तस्कर गैंग सदस्य के प्रवेश करने की सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली थी। रात करीब पौने नौ बजे बहराइच- नानपारा हाईवे के महमदा नाला के पास पुलिस टीम मुस्तैद रही। तभी नानपारा की ओर से बाइक पर सवार युवक आता दिखा। पुलिस के वाहन रोकने पर वह वाहन मोड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर के पास से बोरी में 21 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की गई है। तस्कर की पहचान मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलुहा भकुरहा के लालबाबू लोनिया के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि नेपालगंज से चरस लेकर उसे बलरामपुर में डिलीवरी देनी थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles