19.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

मेरठः शास्त्रीनगर में शिक्षिका की संदिग्‍ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मेरठ, 21 फरवरी (बु.)। शास्त्रीनगर में शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपित पति को हिरासत में ले लिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।खतौली के अशोक मार्केट निवासी चंदा अरोरा की शादी जून 2012 में नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर दो निवासी संजय लूथरा से हुई थी। चंदा खतौली ब्लॉक के लोहड्डा गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद रहता था। मायके वालों ने बताया कि कई बार संजय को समझाने का भी प्रयास किया था लेकिन वह नहीं माना। रविवार सुबह करीब तीन बजे संजय ने फोन कर चंदा के निधन की जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो देखा उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपित पति को हिरासत में ले लिया। सीओ सिविल लाइन देवेश कुमार ने बताया कि स्वजन की शिकायत पर आरोपित पति को हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles