18.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

इंदौरः सोने-चांदी के दाम में नरमी

इंदौर, 21 फरवरी (वार्ता)। सप्ताहांत सोना तथा चांदी में ग्राहकी कमी के बीच हाजिर भाव गिरावट लिए बताए गए। बीते सप्ताह में सोना 860 रुपये सस्ता तथा चांदी 50 रुपये घटकर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोमवार को सोना 48920 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 48060 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 69000 रुपये पर हुई वहीं अंतिम दिन सौदे 68950 रुपये के स्तर हुए। कामकाज में सोना ऊंचे में 49100 नीचे में 47675 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 69425 तथा नीचे 68000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles