18.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

बागपतः छह साल की मासूम की हत्या कर शव को खेत में छिपाया

बागपत, 21 फरवरी (बु.)। सिंघावली थाना क्षेत्र के एक गांव के खेत में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। घटना का किसी को पता न चले, इसलिए बच्ची के शव को खेत में ही छिपा दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या की गई है। लेकिन सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का रात में भी पोस्‍टमार्टम कराने के बाद सुबह आई रिपोर्ट में दुष्‍कर्म न होने की पुष्टि हुई है। गांव के लोगों का इस घटना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने स्‍पष्‍ट जांच की मांग की है। परिजन बच्‍ची का अंतिम संस्‍कार नहीं करने की जिद पर अडे हुए हैं। गांव में तनाव के कारण अर्ध सैनिक बल तैनात की गई है। बच्ची शनिवार शाम घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात करीब 10.50 बजे खेत में बच्ची का गन्ने की पत्तियों में शव दबा हुआ मिला। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रवि रतन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा बच्ची के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान हैं। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्‍कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles