17.5 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

मिर्जापुरः सवारियों से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्‍कर, कई लोग घायल

मिर्जापुर, 20 फरवरी (बु.)। हलिया के भटवारी गांव में शनिवार की सुबह सवारियों से भरी रोडवेज की बस में एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि कई सवारियों को गंभीर चोट लग गई। आनन फानन सभी को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर घायलों से पूछताछ कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया भटवारी मार्ग मोड़ पर शनिवार की सुबह सवारियों को लेकर मीरजापुर जा  रही रोडवेज बस की आमने सामने जोरदार भिडंत ट्रक से हो गई। हादसे में बस में सवार चालक सहित 17 यात्री घायल हो गए वहींं ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले आई। रोडवेज चालक सहित तीन को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। हलिया थाना क्षेत्र के बरंया से सवारियों को लेकर मीरजापुर डिपो की रोडवेज बस जैसे भटवारी हलिया मार्ग भटवारी मोड़ के पास रोडवेज बस पंहुची थी कि सामने से आ रही ट्रक से रोडवेज बस की जोरदार आमने सामने भिडंत हो गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles