17.5 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर नायडू ने दी बधाई

नयी दिल्ली 20 फरवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए इन राज्यों की समृद्धि की कामना की है। श्री नायडू ने शनिवार को यहां जारी दो अलग-अलग संदेश जारी किये। उन्होंने कहा ,“ उगते हुए सूर्य की भूमि अरुणाचल प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई हो। शानदार संस्कृति, समृद्ध विरासत, अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य और कलात्मक अभिरुचि अरुणाचल प्रदेश को विशेष बनाती है।”
उपराष्ट्रपति ने कहा, “ अरुणाचल प्रदेश की प्रगति और इसके लोगों की कलात्मक अभिरुचि को शुभकामनाएं।”
मिजोरम के लिए जारी संदेश में श्री नायडू ने कहा, “ मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। नीले पर्वतों की भूमि मिजोरम को अप्रतिम सौंदर्य , रंग बिरंगी उत्सवों, हरी भरी घाटियों और झरनों के लिए जाना जाता है।” उन्होंने कहा, “ राज्य के लोगों की समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles