अलीगढ़, 19 फरवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में नानऊ सासनी रोड पर गांव राजीपुर के निकट एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। शव को देख लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर तमाम लोग जुट गए।शुक्रवार को सुबह गांव राजीपुर के निकट नित्य क्रिया के लिए निकले। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के शव को पेड़ पर लटका देखा तो उनमें सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर जा पहुंची और मौजूद लोगों से जानकारी की। मृतक की पहचान कालीचरण पुत्र दाताराम सिंह निवासी गांव छोंगवा थाना छर्रा के रुप में हुई है। मृतक अपने चार भाईयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। कालीचरण अकराबाद के करहला रोड पर स्तिथ एक कालेज में अध्यापक बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।


