28.4 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

शामली पुलिस ने किया सामूहिक बलात्कार के वांछित को गिरफ्तार

शामली, 19 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस ने आदर्शमण्डी इलाके से सामूहिक बलात्कार के मामले में कई साल से वांछित चल रहे एक आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। भारतीय किसान यूनियन के नेता विनोद निर्वाल पुत्र सुरेशपाल निवासी पंजाबी कॉलोनी रेलपार थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस अधीक्षक कीर्ति माधव ने बताया कि एक सितम्बर 2018 को आदर्शमण्डी इलाके में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने थाना आदर्शमण्डी पर लिखित तहरीर दी गयी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी विनोद निर्वाल पंजाबी कॉलोनी रेलपार का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब है आरोपी विनोद निर्वाल भारतीय किसान यूनियन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुका है । आरोपी की किसान आन्दोलन के दौरान गाजीपुर धरने पर सक्रियता काफी सक्रिया बढ़ी थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles