मुजफ्फरनगर, 18 फरवरी (बु.)। प्रशासन की ढ़ींगामस्ती का नजारा उस समय देखने को मिला जब भाकियु के रेल रोको आंदोलन के बीच पहुंचकर एक युवती ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज लाढियान के सामने रो-रोकर अपनी समस्या बताई। युवती का बार बार कहना था की वह इस देश में रहकर भी सरकार की य़ोजनाओं का लाभ नही उठा पा रहा है। युवती का कहना है की वह अपने आय प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर सरकारी दफतरों के चक्कर काट काट कर वह थक चुकी है। अब वह किसानों से उम्मीद लगाए बैठी है वह अपने धरने माध्यम उसकी समस्या उठाए और उसका समाधान कराए। हालाकि मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने युवती को समझा-बुझाकर शांत किया और उसकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।



