15.8 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

नोएडाः पति ने गृह कलेश के कारण पत्नी की हत्या कर फांसी लगाई

नोएडा 18 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा में पति ने गृह कलेश के कारण पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सहायक पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-135 स्थित वाजिदपुर गांव में किराये पर रह रहे पति-पत्नी के शव कमरे से बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गृह कलेश के कारण पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
श्री सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान लखीमपुर निवासी संजय और निशा उर्फ नैना के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles