15.8 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

वाराणसीः सपाईयों ने महंगाई का विरोध करते हुए गंगा में किया बाइक और सिलिंडर का विसर्जन

वाराणसी, 18 फरवरी (बु.)। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता वाराणसी में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने गंगा में उतर गए। आरोप लगाया कि महंगाई अब सिर से ऊपर हो गई है जिससे वाहनों में पेट्रोल डीजल और गैस चूल्‍हे में गैस भरवाने से बेहतर उनको गंगा को समर्पित कर देना ही उचित है। इस आशय से गुरुवार की दोपहर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता गंगा नदी में जाकर प्रतीकात्‍मक तौर पर गैस चूल्‍हा और बाइक का विसर्जन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।  पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडर के दामों  में हो रहे बेतहाशा वृद्धि को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विरोध जताते हुए सामनेघाट, मदरवां स्थित गंगा किनारे बाइक और सिलिंडर का विसर्जन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के प्रति संवेदनहीनता दिखा रही है। आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles