16 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

हरियाणाः पानीपत से लेकर अंबाला तक जुटे किसान, ट्रैक पर लंगर से लेकर रागनी की व्यवस्था

हरियाणा, 18 फरवरी (बु.)। किसान नेताओं के रेल रोको आंदोलन के आह्वान के तहत रेलवे ट्रैक पर किसान पहुंच चुके हैं। 12 बजते ही किसान भारी संख्‍या में ट्रैक पर आ गए। वहीं रस्‍सी बांधकर रेल मार्ग को बाधित कर दिया गया है। भारी संख्‍या में सुरक्षा बल भी तैनात है। रेलवे स्‍टेशनों पर वीरवार सुबह से ही सुरक्षा बल तैनात हो गए थे। स्‍टेशन के बाहर भी भरी संख्‍या में जवान मौजूद हैं। दिल्‍ली अंबाला मुख्‍य रेल मार्ग होने की वजह से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, यमुनानगर, करनाल में भी जवान तैनात हैं। करनाल में घरौंडा रेलवे स्टेशन पर अपने ऐलान के मुताबिक वीरवार दोपहर ठीक 12 बजे किसानों ने धरना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए पहले से मुस्तैद पुलिस प्रशासन ने भी रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर जवानों को तैनात कर दिया है। महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है। किसानों ने रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म पर बाकायदा दरियां बिछाकर धरना देने से लेकर लंगर और रागिनी तक की व्यवस्था की है। फिलहाल आला अधिकारियों की निगरानी में पुलिस किसानों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है वहीं घरौंडा सहित आसपास के क्षेत्रों से नारेबाजी करते हुए जत्थों के रूप में किसानों का रेलवे स्टेशन पर पहुंचना  लगातार जारी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles