15.8 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

हरियाणाः पानीपत में किसानों ने पश्चिम एक्‍सप्रेस और कुरुक्षेत्र में गीता जयंती ट्रेन को रोका

हरियाणा, 18 फरवरी (बु.)। किसानों का ट्रेन रोको आंदोलन आम यात्रियों पर भारी पड़ रहा है।  पानीपत के रेलवे स्‍टैशन पर पश्चिम एक्‍सप्रेस को रोक दिया गया है। इस ट्रेन को स्‍टेशन से आगे जाने की अब इजाजत नहीं है। जब  तक पटरियों से किसान हट नहीं जाएंगे, तब तक ट्रेन यहीं पर खड़ी रहेगी। पानीपत से ही कुछ दूर टीडीआइ पुल के नीचे किसान दरी बिछाकर बैठ गए हैं। पहला अवरोध ही वहां पर है। अब कम से कम चार बजे तक ट्रेन यहां रुक सकती है। सैकड़ों यात्री इसमें सफर कर रहे हैं। सभी अब प्‍लेटफार्म पर उतरने लगे हैं। ब्रांदा से अमृतसर तक जाने वाली पश्चिम एक्‍सप्रेस करीब सवा बारह पानीपत पहुंची। पानीपत रेलवे स्‍टेशन के मास्‍टर ने ट्रेन को आगे जाने से रोक दिया। दरअसल, सूचनाएं आ चुकी हैं कि आगे जगह-जगह पर पटरी पर किसान बैठे हुए हैं। अगर ट्रेन को आगे रवाना करते हैं तो हादसा हो सकता है। इसके अलावा कोई अनहोनी भी हो सकती है।पानीपत में टीडीआइ पुल के नीचे किसानों ने दरी बिछा दी है। अब किसी भी ट्रेन को नहीं आने दिया जाएगा। किसान व उनके समर्थकों का कहना है कि तय समय के अनुसार तक यहां पर बैठे रहेंगे। शाम चार बजे के बाद ही उठेंगे। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles