15.8 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

ह‍रियाणाः रेल ट्रैकों पर किसान किसानों ने किया कब्जा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हरियाणा, 18 फरवरी (बु.)। हरियाणा में किसान रेलवे ट्रैकों पर पहुंच गए हैं। विभिन्‍न स्‍थानों पर किसान रेल पटरियों पर धरना दे रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। अब तक आंदोलन शांतिपूर्ण है और कहीं से किसी तरह की तोड़फोड़ व टकराव की खबर नहीं है। राज्‍य किसानों के आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। रेलवे स्‍टेशनों और उनके आसपास भारी पुलिस बल और अर्द्ध सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए हैं। सिरसा में किसान संगठनों के सदस्‍य रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर र‍हे हैं। सिरसा और डबवाली में किसान‌ रेलवे ट्रैक पर दरी बिछाकर बैठ गए हैं। रेलवे ट्रैक के पास ही उन्‍हाेंने टेंट लगा दिया है। पर पहुंच गए। झज्‍जर में रेलवे स्टेशन पर विरोध व्यक्त करने के लिए किसान पहुंचे। स्टेशन के मुख्य द्वार और अंदर रेलवे लाइन पर भी किसाप मौजूद हैं।  पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच झज्जर से कोई पैसेंजर ट्रेन भी नहीं गुजरती। इधर, स्टेशन पर अलग लाइन पर एक रैक लगा हुआ है, जिसमें से माल उतारा जा रहा है। जींद के गांव बरसोला में रेलवे ट्रैक पर हजारों की संख्या में किसान पहुंच गए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा है। गांव खटकड़, झांझ कलां, झांझ खुर्द, बड़ौदा, इंटल खुर्द, बरसोला, इंटल कला, संगतपुरा, जुलानी सहित आसपास के कई गांवों के किसान ट्रैक पर इकट्ठे हो गए हैं । कुछ किसान खटकड़ टोल पर भी बैठे हैं और टोल भी फ्री चल रहा है। आज किसान 12:00 से 4:00 बजे तक यही रेलवे लाइन पर बैठेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles