15.8 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

लखनऊः बोतलों में पेट्रोल व डीजल लेकर विधान भवन पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता

लखनऊ, 18 फरवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र गुरुवार को राज्यपाल आनंदी बेन के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण से आरंभ होगा। योगी आदित्यनाथ सरकार अपने कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट प्रस्तुत करेगी। विपक्ष भी सरकार की घेराबंदी करने के लिए कमर कसे है। इसके चलते सत्र हंगामेदार रहना तय है। विधानमंडल सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के विधायक तथा विधान परिषद सदस्य ने विधान भवन प्रांगण में हंगामा किया। यह लोग चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास बैठकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। पेट्रोल तथा डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।विधान भवन जैसे संवेदनशील स्थान पर समाजवादी पार्टी के नेता तमाम सुरक्षा इंतजाम को धता बता बोतलों में पेट्रोल तथा डीजल लेकर प्रवेश कर गए। इस दौरान इन लोगों ने पेट्रोल तथा डीजल से भरी बोतलों के साथ प्रदर्शन किया। विधान भवन में धरना पर बैठे समाजवादी पार्टी के नेता किसानों की समस्या के साथ महंगाई तथा कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के विधायक ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर विधान भवन पहुंचे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles