16 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

दिल्लीः रेल रोको आंदोलन पर राकेश टिकैत का बड़ा एलान, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली, 17 फरवरी (बु.)। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर दिल्ली-एनसीआर के चारों बॉर्डर (सिंघु, टीकरी, गाजीपुर और शाहजहांपुर) पर बड़ी संख्या में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच आंदोलनकारी किसान बृहस्पतिवार को होने वाले रेल रोको आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। रेल रोकने पर राकेश टिकैत ने पत्रकारों से कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन पूर्व की तरह ही जारी रहेगा। रेल रोको आंदोलन के लिए धरना स्थल से कोई भी व्यक्ति नहीं जाएगा। क्षेत्रीय लोग सांकेतिक रूप से ट्रेनें रोकेंगे और ड्राइवर को माला पहनाएंगे। इस दौरान यात्रियों को लस्सी के साथ खाना भी खिलाया जाएगा और उनसे अनुरोध किया जाएगा कि वह आंदोलन में हमारा मौन समर्थन करें।बृहस्पतिवार को रेल रोको आंदोलन के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने साफतौर पर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से कहा कि वह किसानों से न उलझे, यदि किसान अपने पर आए तो देश के सभी टोल फ्री कर दिए जाएंगे। इसी कड़ी में यूपी गेट पर जमा धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानोंं के अगुवा राकेश टिकैत ने पश्चिम बंगाल जाने का एलान किया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद पत्रकारों से बातचीत में पश्चिम बंगाल जाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल जाएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles