17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

कानपुरः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में मिला नोटों से भरा बैग

कानपुर, 17 फरवरी (बु.)। नई दिल्ली से जयनगर बिहार जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस जब साेमवार रात कानपुर सेंट्रल पहुंची तो उसके पैंट्रीकार में नोटों से भरा बैग मिला। पहले तो मंगलवार को यह खबर बाहर ही नहीं आने दी गई, लेकिन रात करीब आठ बजे रेलवे के अफसरों ने इसकी जानकारी तो आधा मामला सामने आया। इसके बाद जीआरपी ने आयकर विभाग को सूचना दी। पहले तो अफसरों में इस बात की चर्चा रही कि ताला लगा होने के कारण बुधवार तक नोटों की गिनती हो सकेगी, लेकिन मंगलवार देर रात 12:15 पर ही नोटों की गिनती पूरी हो गई। बता दें कि अब तक बैग पर किसी ने दावा नहीं पेश किया है। नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोविड स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से सोमवार रात 9:15 पर चली और देर रात 2:51 पर कानपुर सेंट्रल पहुंची। इसी दौरान पैंट्रीकार के कर्मचारियों ने रेलवे अफसरों को ट्रेन में लाल रंग का ट्राॅली बैग काफी देर से पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम वहां पहुंची और स्कैनिंग करने के बाद जीआरपी ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटनाक्रम के चलते 19 मिनट बाद रात 3:10 पर ट्रेन को जयनगर के लिए रवाना कर दिया गया। बैग की स्कैनिंग के दौरान उसमें नोट होने की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को हो गई थी लेकिन शाम तक नोटों से भरे बैग की कहानी छिपाए रखी गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles