17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

मुजफ्फरनगरः चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत बड़ी धूमधाम से मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जयंती

मुजफ्फरनगर, 16 फरवरी (बु.)। चौरा चौरी शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत आज नुमाइश कैंप में 11 वीं शताब्दी के प्रतापी शासक एवं पराक्रमी योद्धा महाराजा सुहेलदेव की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है वही आज मुजफ्फरनगर में महाराजा सुहेलदेव स्मारक व चितोड़ा झील की विकास योजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा किया जा रहा है महाराजा सुहेलदेव जयंती के मौके पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊँटवाल व डीएम सेल्वा कुमारी जे सीडीओ आलोक यादव एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की वहीं जयंती के कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को फूल देकर सम्मानित किया गया और सीडीओ आलोक यादव ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे को फूल देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊँटवाल को एडीएम आलोक यादव ने फूल देकर स्वागत किया आज बसंत पंचमी के पावन मौके पर महाराजा सुहेलदेव जयंती मनाई जाती है जिसके तहत जयंती पर छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गीत गाकर शुरुआत की गई और बालिकाओं ने बसंत पंचमी के गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वही शहीद स्मारक पर फूलों से श्रधांजलि दी गयी कार्यक्रम में चोरी चोरा शताब्दी महोत्सव पर शहीदों के परिजनों को शॉल व फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया ओर महाराजा सुहेलदेव की जयंती के कार्यक्रम में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल विधायक प्रमोद ऊंटवाल जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सीडीओ आलोक यादव एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय एडीएम अमित कुमार एडीएम आलोक कुमार एसडीएम सदर दीपक कुमार एसडीएम अजय अम्बष्ट सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सीओ सिटी कुलदीप सिंह सहित भारी भीड़ मौजूद रही।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles