17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

कानपुरः एमएसपी से फसल के दाम ज्यादा से मिलने किसानों में खुशी की लहर

कानपुर, 16 फरवरी (बु.)। लाही की नई फसल मंडी में लेकर आ रहे किसान उत्साहित हैं। उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी ज्यादा रकम मिल रही है। लाही की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से 850 रुपये क्विंटल ज्यादा होने की जानकारी पर मंडी में बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना है कि ज्यादा भाव मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सरकार ने नई फसल में लाही का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4,650 रुपये घोषित किया है। लाही की नई फसल आने के साथ ही बाजार में मूल्य इससे काफी ज्यादा है। इसका फायदा किसान भी जल्द से जल्द उठाना चाहते हैं। चाहे नौबस्ता गल्ला मंडी हो या खुला बाजार दोनों ही जगह खूब लाही आ रही है। इसके साथ ही अभी जौ, मसूर और अरहर के भाव भी बढ़े हुए हैं, इसलिए किसान इन्हें लेकर भी खूब आ रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles