17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

अलीगढ़ः सड़क हादसों में कमी लाने के लिए वाहन चालकों को मिलेगा आनलाइन प्रशिक्षण

अलीगढ़, 16 फरवरी (बु.)। जिले में होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम को वाहन चालकों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिवहन विभाग इसके लिए वाहन चालकों की एक पाठशाला का आयोजन करेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत 18 जनवरी से अलीगढ़ समेत प्रदेशभर में वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। फिर भी सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिले में होने वाले हादसों में औसतन हर रोज एक जान जा रही है। प्रदेश में अलीगढ़ सड़क हादसों के लिए बदनाम है और हादसों की सूची में आठवें नंबर पर है। यहां आए दिन हादसों में सड़कें खून से लाल हो रही हैं, इसके बाद भी कोई सबक नहीं ले रहा है।हादसों का प्रमुख कारण गड़्ढे युक्त सड़कें, खतरनाक मोड़, हाईस्पीड के साथ ही लापरवाही भी है। सड़क पर चलते में यदि हम यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो इन हादसों से बचा जा सकता है। जिले में यमुना एक्सप्रेस वे व गाजियाबाद एक्सप्रेस पर सर्वाधिक मौतें होती हैैं। फिर भी जिम्मेदार लोग इन हादसों को रोकने के लिए ठोस योजना नहीं बना रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles