17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

मुजफ्फरनगरः बुधवार को नगर में निकाली जाएगी श्री सालासर बालाजी की शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर, 16 फरवरी (बु.)। श्री सालासर बालाजी धाम पचैंण्डा़ रोड़ मुज़फ्फरनगर का भव्य वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसकी तैयारी में श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी व सेवादार अधिकाधिक उत्साह के साथ विभिन्न तैयारियों में जुटे हैं। श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति परिवार के कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सालासर बालाजी धाम मुज़फ्फरनगर का वार्षिकोत्सव बडे़ ही धूमधाम के साथ दिनांक 17 फरवरी से 19 फरवरी तक कोविड नियमानुसार आयोजित होगा । दिनांक 17 फरवरी दिन बुधवार को प्रातः से श्री बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ श्री सालासर बालाजी धाम से होगा ।श्री सालासर बालाजी महाराज सबकी मनोकामनाएँ पूर्ण करने को नगर भ्रमण पर स्वर्ण सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर साक्षात् दर्शन देगें। श्री बालाजी शोभा यात्रा रजवाहे पटरी से भोपा रोड़,  गॉंधी नगर मेन रोड,  कूकडा़ मण्डी,  बाबूराम गेट,  मुनीम कालोनी,  पटेल नगर,  बडा़ डाकखाना,  गऊशाला रोड़,  बिंदल बाजार,  पीठ बाजार से मित्तल मेडिकल,  भोपा पुल,  अंसारी रोड़, सर्राफा बाजार,  भगतसिंह रोड़,  झाँसी की रानी, टाऊन हाल रोड़ से गाँधी कालोनी होतें हुए द्वारकापुरी, ग्राण्ड प्लाजा, पेट्रोल पंप के बराबर से लिंक रोड़ से हनुमान मंदिर-गाँधी कालोनी चौराहे से पचैंण्डा़ रोड़ होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पर विधि विधान के साथ सम्पन्न होगी। दिनांक 18 फरवरी को एक तरफ प्रातः 8 बजे से मंदिर प्रांगण में श्री अखण्ड रामायण जी का पाठ प्रारंभ होगा व दूसरी और प्रातः 8:30 बजे से हनुमान मंदिर शामली रोड़ से भक्तजन पैदल चलकर मनोकामना पूर्ण ध्वजा लेकर श्री सालासर धाम पहुँच कर अपनी अपनी ध्वजा चढांएगे। ध्वज यात्रा हनुमान मंदिर शामली रोड़ से चलकर भगतसिंह रोड़, झाँसी की रानी टाऊन हाल रोड़, रेलवे ब्रिज से पचैंण्डा़ रोड़ होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पर विधि विधान के साथ सम्पन्न होगी। दिनांक 19 फरवरी को प्रातः 9 बजे से मंदिर प्रांगण में राम नाम संकीर्तन के साथ श्री अखण्ड रामायण जी पाठ सम्पन्न होगा। दोपहर 12 बजे भोग आरती के पश्चात विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
श्री सालासर बालाजी धाम मुज़फ्फरनगर के तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां स्वयं श्री सालासर बालाजी के सानिध्य व आशीर्वाद से अध्यक्ष नीरज बंसल के नेतृत्व में भलीभाँति चल रही हैं जिसमें मंत्री आशुतोष गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, हिमांशु गर्ग, पवन गोयल, डा०कमल गुप्ता, ब्रजमोहन वर्मा, दिनेश कुमार, अजय मित्तल व विपुल गर्ग, नितिन तायल, विनित कुमार, डिम्पल गोयल, शिवम शर्मा,राहुल शर्मा, वरुण गर्ग, तुषार शर्मा, गौरव कुमार,दिपांशु शर्मा, कार्तिक गोयल, म्यूर जैन, संचित गर्ग, सोनू, अभिषेक राठी, अक्षत बंसल, विपिन शर्मा, आयुष गोयल, प्रतीक आदि सहित सभी सेवादार दिनरात तैयारी में लगे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles