16.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

दिल्लीः सीएसआईआर लैब की जमीन पर अवैध कब्जा

नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता) देश ही नहीं, दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों में शुमार सीएसआईआर की भोपाल स्थित प्रयोगशाला एमप्री की सात एकड़ जमीन पर कई वर्षों से अवैध कब्जा है लेकिन स्थानीय प्रशासन जमीन को कब्जा मुक्त नहीं करा पा रहा है। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक प्रयोगशाला एमप्री भोपाल में होशंगाबाद रोड पर स्थित है। वहाँ एडवांस मैटेरियल प्रोसेसिंग से संबंधित अनुसंधान किए जाते हैं। एमप्री के प्रशासनिक अधिकारी आरएन वाघमारे ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया की प्रयोगशाला के पास 79 एकड़ जमीन है जिसमें सात एकड़ पर परमार समाज समिति ने अवैध कब्जा कर रखा है। वहां अनाधिकृत रूप से मैरिज हॉल बनाया गया है और वाणिज्यिक गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि तहसीलदार कार्यालय ने 29 सितंबर 2015 को अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद संस्थान ने कई प्रयास किए लेकिन कब्जाधारी जमीन पर से हटने के लिए तैयार नहीं है। देश में वैज्ञानिक अनुसंधानों को प्रमुखता देने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता के बावजूद मध्य प्रदेश की राजधानी में यह सब स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। श्री वाघमारे ने कहा कि संस्थान की ओर से जिलाधिकारी, एसडीएम, नगर निगम आयुक्त और पुलिस प्रशासन से भी कई बार लिखित एवं मौखिक अनुरोध किया गया है। इसके बावजूद प्रशासन संस्थान की जमीन कब्जा मुक्त नहीं करा पा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles