26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः रिंकू शर्मा के परिवार को दिल्ली सरकार ने आर्थिक मदद देने का किया ऐलान

दिल्ली, 13 फरवरी (बु.)। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 10 फरवरी की रात को बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर दिल्ली सरकार ने अहम फैसला लिया है। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने एलान किया है कि मंगोलपुरी में मारे गए रिंकू शर्मा मामले में मुकदमा लड़ने के लिए परिजनों को वकील उपलब्ध कराया जाएगा और परिजनाें को आर्थिक मदद दी जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को रिंकू शर्मा हत्याकांड में आम आदमी पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। AAP ने कहा है कि ऐसी कई घटनाओं से पता चलता है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने में केंद्रीय गृह मंत्रलय विफल रहा है। आप नेता दुर्गेश पाठक ने आरोपियों को फांसी की सजा की मांग करते हुए कहा कि घटना को साम्प्रदायिक रंग देने से बचना चाहिए। वहीं, आप नेता सोमनाथ भारती ने ट्वीट कर कहा कि ‘अगर पुलिस का उपयोग जनता की सुरक्षा और अपराधियों के मन में डर बैठाने के लिए होता तो आज रिंकू हमारे बीच में होते। दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।’ आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली सरकार से चर्चा करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles